एसबीएस स्कूल बड़ागुढ़ा का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शानदार।।
एसबीएस स्कूल बड़ागुढ़ा का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शानदार।।

बड़ागुढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल) :- शहीद भगत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ागुढ़ा की एक और बड़ी उपलब्धि! हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर गत वर्षों की परंपरा को कायम रखा। विद्यालय के 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी सफल रहे, जिसमें 25 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। मनप्रीत सिंह ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि खुशनोर कौर ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मनीषा ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विषयवार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें चार विद्यार्थियों ने पंजाबी में और तीन ने भूगोल में पूर्ण अंक प्राप्त किए। विद्यालय के अध्यक्ष ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से ही विद्यालय इस प्रकार के परिणाम दे पा रहा है। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की।। #newstodayhry @newstodayhry
