Uncategorized
Trending
एल. डी. मेमोरियल स्कूल पन्नीवाला मोटा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा।।
एल. डी. मेमोरियल स्कूल पन्नीवाला मोटा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा।।

ओढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल):-लाली देवी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पन्नीवाला मोटा का कक्षा दसवीं का वार्षिक शत-प्रतिशत रहा है। सभी बच्चों ने अपनी बड़ी मेहनत से अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के डायरेक्टर अजय गोदारा ने बताया कि महक पुत्री कालू राम 91.8%, इशिका पुत्री नरेश कुमार 90.6%, कल्पना पुत्री महावीर 90.2%, लक्ष्य पुत्र उपदेश 88.4%, दीपिका पुत्री पृथ्वी 88.2%, अनुराग पुत्र कृष्णलाल 81.8%, गुलशन पुत्र रामनिवास 70% अंक प्राप्त करके स्कूल, माता-पिता व गुरुजनों का मान बढ़ाया है। लाली देवी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसीपल रानी नोखवाल व प्रबंधक ओम प्रकाश रोज और सभी स्टाफ सदस्यों की तरफ से सभी बच्चों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं।। #newstodayhry @newstodayhry

