Uncategorized
Trending

निर्माणाधीन मकान से बिजली फिटिंग तार चोरी करने वाला दो आरोपी काबू : तार बरामद ।।

निर्माणाधीन मकान से बिजली फिटिंग तार चोरी करने वाला दो आरोपी काबू : तार बरामद ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा संपत्ति विरूध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर सिरसा पुलिस ने कांडा कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान से बिजली फिटिंग की तार चोरी करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि गांव जोगीवाला निवासी सुरेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कांडा कॉलोनी में मकान का निर्माण कर रहा है । बीती 30 अप्रैल 2026 की रात्रि को अज्ञात युवक उसके निर्माणाधीन मकान में घुस गए और मकान में बिजली फिटिंग की तार चोरी कर मौका से फरार हो गया। शिकायत मिलने पर थाना शहर सिरसा में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लवप्रीत पुत्र अमर सिंह निवासी रंगडी रोड़ सिरसा व राजू पुत्र घमंडा राम निवासी बाहिया हाल प्रेम नगर सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी नशा करने की आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था । गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर बिजली फिटिंग के तार बरामद कर ली गई है । दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button