परिवार जीवन का आधार स्तंभ हैं और जीने की प्रेरणा देता हैं।।
परिवार जीवन का आधार स्तंभ हैं और जीने की प्रेरणा देता हैं।।

सिरसा- (अक्षित कम्बोज):- परिवार वह घर हैं जहां आत्माएं एक दूसरे के साथ प्यार, देखभाल, सुख-दुख, संतोष, खुशी और ताकत सांझा करती हैं तथा परिवार जीवन का आधार स्तंभ हैं और जीने की प्रेरणा देता हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर स्थानीय गांव रामनगरिया में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि परिवार सर्वोपरि होता हैं तथा स्वस्थ परिवार स्वस्थ समुदायों की नींव होते हैं तथा परिवार हमारे जीवन को प्यार, सुरक्षा और अच्छे संस्कार प्रदान करता हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि प्रेम, ईमानदारी, सम्मान, इज्जत, क्षमा, वफादारी, साहस ये हमारी परिवारिक संस्कृति को परिभाषित करते हैं और महत्तवपूर्ण निर्णय लेने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे परिवार को जोड़ने वाला बंधन रक्त का नहीं बल्कि एक दूसरे के जीवन में हंसी और आनन्द का होता हैं। उन्होंने कहा कि आज संयुक्त परिवार हमारे मूल्यों, विश्वास और व्यवहारों को आकार देने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हैं और जीवन की चुनौतियों का सामना करते समय मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार व्यक्तिगत विकास और भावनात्मक सुरक्षा को प्राथमिकता देता हैं जहां मर्यादा का पालन और जिम्मेवारियों का मिलकर सामना किया जाता हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारा परिवार सुखी होता हैं तो हमारा मानसिक स्वास्थ्य और सामरिक विकास मजबूत होता हैं जिसके परिणाम स्वरूप हम समाज में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर प्रियंका, पूजा, जिया, सुनीता, संतोष, मनीषा, रिंकू, सुमन, पलक, सोनी, रेखा, रितु उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

