Uncategorized
Trending

82 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में वांछित मुख्य तस्कर किया काबू।।

82 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में वांछित मुख्य तस्कर किया काबू।।

डबवाली -(पकंज गोदारा):-15 मई पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएनसी स्टाफ डबवाली ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 82 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में वांछित मुख्य तस्कर आरोपी प्रवीण उर्फ सोनू को काबू किया है । इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एएनसी प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने 13 मई 2026 को गश्त पड़ताल के दौरान गांव मोडी क्षेत्र से आरोपी सुशील कुमार को मोटरसाइकिल व 82 ग्राम अफीम सहित काबू किया था । जो आरोपी सुशील कुमार के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश शुरू की थी । जो आरोपी सुशील से की गई प्रारंभिक पूछताछ व गुप्त सूचनाओं के आधार पर उनकी टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर इस मामले में वांछित मुख्य सप्लायर आरोपी प्रवीन उर्फ सोनू को काबू कर लिया । जो उक्त बरामद अफीम आरोपी प्रवीण उर्फ सोनू द्वारा ही सप्लाई की गई थी । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी व इससे जुड़े अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ इसकी सप्लाई चैन पर भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी । आमजन से अपील है कि अगर उनके आस पास कोई व्यक्ति नशे से संबंधित गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है तो इसकी सूचना केन्द्र सरकार द्वारा जारी मानस पोर्टल व हेल्पलाइन न. 1933 या डबवाली पुलिस के मो. न.9138999731 पर सूचित करें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । इसके अलावा अपने नजदीकी थाना चौकी व डायल 112 पर भी इसकी सूचना दी जा सकती है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button