Uncategorized
Trending

बाइक चोरी की वारदात सुलझी,चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू ।।

बाइक चोरी की वारदात सुलझी,चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू ।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में संपत्ति विरुद्ध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना की बस स्टैंड पुलिस चौकी ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रण सिंह ने बताया कि कोर्ट कॉलोनी सिरसा निवासी सुखवीर पुत्र गुरदीप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 12 मई 2026 को उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह घर से बाहर आया तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन सिरसा में बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी छिन्दा पुत्र देशराज निवासी गांव सिकंदरपुर जिला सिरसा को दिल्ली पुलिया क्षेत्र से चोरीशुदा बाइक सहित काबू कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button