Uncategorized
Trending

चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित आरोपी काबू।।

चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित आरोपी काबू।।

डबवाली -(पकंज गोदारा):-15 मई पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल निर्देशन में डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत डबवाली पुलिस की टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है । इसी कड़ी में चौकी चौटाला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गांव चौटाला से हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस मामले में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 13.05.2026 को चौकी चौटाला में दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव चौटाला से उसका मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया । जिसके संबंध में थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जिसके संबंध में उनकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज, घटना स्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण साक्ष्यों व खुफिया सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया ।
आरोपी ने गहन पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की एक और वारदात का खुलासा किया । जिसके तहत आरोपी के कब्जे से थाना सदर क्षेत्र से करीब तीन साल पहले चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया । इसके परिणामस्वरूप चौकी चौटाला पुलिस की गहन जांच व त्वरित कार्रवाई से कई वर्षों से अनसुलझी गुत्थी को भी सुलझा लिया गया । आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया गया ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button