Uncategorized
Trending

महिला थाना डबवाली में सामुदायिक सम्पर्क समूह (सीएलजी) की बैठक आयोजित शिकायतों का मौके पर समाधान।।

महिला थाना डबवाली में सामुदायिक सम्पर्क समूह (सीएलजी) की बैठक आयोजित शिकायतों का मौके पर समाधान।।

डबवाली -(पकंज गोदारा):-15 मई पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल निर्देशन में डबवाली पुलिस द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण हेतु गठित सीएलजी की बैठक आज महिला थाना डबवाली में आयोजित की गई। महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुशीला देवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के दौरान घरेलू कलह, आपसी लड़ाई-झगड़े तथा अन्य सामाजिक व पारिवारिक विवादों से संबंधित शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई की गई। प्रत्येक मामले में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना गया और आपसी सहमति के आधार पर विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करवाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी में पुलिस विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हैं जिससे अनुभव निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ मामलों का निपटान सुनिश्चित किया जा सके। महिला प्रतिनिधित्व को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सुमन बिश्नोई निदेशक बाबा फरीद कंप्यूटर अकादमी मंडी डबवाली को भी कमेटी में शामिल किया गया है, जिससे महिला संबंधित मामलों में संवेदनशीलता व संतुलन बनाए रखा जा सके। यह कमेटी भविष्य में भी नियमित रूप से बैठकें आयोजित कर सामाजिक व पारिवारिक विवादों का निष्पक्ष सौहार्दपूर्ण एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित करती रहेगी जिससे क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button