पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी और नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे ।।
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी और नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे ।।

यमुनानगर – (मनदीप कौर) :- यमुनानगर में कांग्रेस का केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी और नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई।यमुनानगर में जिला शहरी कांग्रेस और जिला ग्रामीण कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर महंगाई रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। नेताओं का कहना था कि लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों का असर हर वर्ग पर पड़ रहा है।कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा विवाद और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर भी सरकार को घेरा। नेताओं ने कहा कि युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। परीक्षाएं रद्द होने से लाखों छात्रों की मेहनत और समय बर्बाद हो रहा है।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामलों में केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि असली जिम्मेदार लोगों तक जांच नहीं पहुंच रही। कांग्रेस ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके। #newstodayhry @newstodayhry