सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी हरियाणा सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन ।।
सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी हरियाणा सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन ।।

कुरुक्षेत्र – (अरुण मित्तल) :- कुरुक्षेत्र बीडीपीओ कार्यालय पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, हरियाणा सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के घर का घेराव करने की दी चेतावनी।कुरुक्षेत्र के थानेसर बीडीपीओ कार्यालय पर आज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और बीडीपीओ के माध्यम से हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के ब्लॉक प्रधान रिंकू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का करने सफाई कर्मचारियों को 2100 रूपये देने जिसकी घोषणा सरकार ने पहले की थी उसका लाभ देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया है।उन्होंने बताया कि शहरी सफाई कर्मचारियों को तो सरकार की इस घोषणा का लाभ मिलने लगा है। मगर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसलिए यह प्रदर्शन किया गया है। जो की पूरे हरियाणा में सभी जिला और ब्लॉक स्तर पर किया गया है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आने वाली 23 में 24 तारीख को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के निवास स्थान का घेराव किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry