Uncategorized
Trending

हरियाणा पुलिस का मिशन मोड अभियान — आमजन को मिल रहा मजबूत सुरक्षा कवच ।।

हरियाणा पुलिस का मिशन मोड अभियान — आमजन को मिल रहा मजबूत सुरक्षा कवच ।।

डबवाली – (पंकज गोदारा) :- डबवाली21 मई हरियाणा पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से “अभेद्य एप्प” के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री अजय सिंघल द्वारा अभेद्य एप्प को लॉन्च किया गया है । यह एप्प अपराधियों द्वारा धमकी देकर फिरौती मांगने के लिए विदेशी मोबाइल नंबरों से की जाने वाली कॉल पर प्रभावी रोक लगाने में कारगर साबित हो रहा है तथा आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच बनकर उभर रहा है।पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार डबवाली क्षेत्र में “अभेद्य एप्प” के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा सभी पुलिस अधिकारियों को इसे मिशन मोड में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डबवाली के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक व डबवाली क्षेत्र के सभी प्रबंधक थाना को अपने -अपने स्तर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों व व्यापारियों को इससे अवगत करवाया जा रहा है व एप्प को अधिक से अधिक इंस्टॉल करवाया जा रहा है ।हरियाणा पुलिस द्वारा नौ बङे बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर ड्यूल OTP प्रणाली लागू की गई है, जो विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी है। जिसमें एक लाख रुपये से अधिक की बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर खाताधारक व उसके परिवार के विश्वसनीय सदस्य के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दो अलग -2 ओ.टी.पी. प्राप्त होगें जिससे वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी व ठगी की संभावना काफी हद तक समाप्त हो जाती है।डबवाली पुलिस द्वारा प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, थाना एवं चौकी स्तर पर इस अभियान को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जा रहा है।पुलिस अधिकारी स्वयं नागरिकों को एप्प डाउनलोड करवाने, पंजीकरण कराने एवं इसके सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जो इसी क्रम में प्रबंधक थाना शहर व साइबर सेल डबवाली टीम ने शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों अभेद्य एप्प इनस्टॉल करवाई व ड्युल ओ.टी.पी. के बारे में जानकारी दी गई ।“अभेद्य एप और ड्यूल OTP प्रणाली के माध्यम से अब अपराधियों के लिए बच निकलना कठिन होगा, जबकि आमजन के लिए सुरक्षा और विश्वास और भी मजबूत होगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button