Uncategorized
Trending

ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी में स्कूल के विद्यार्थियों को मीठा पानी पिलाना एक पुण्य का कार्य और मानवता की सेवा है ।।

ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी में स्कूल के विद्यार्थियों को मीठा पानी पिलाना एक पुण्य का कार्य और मानवता की सेवा है ।।

ओढ़ा – (अशोक गर्ग) :- राजकीय वरिष्ठ माध्ययमिक विद्यायालय मिठड़ी के प्रांगण में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले ठंडे मीठे पानी की छ्बील लगाकर सभी छात्र-छात्राओं को ठंडा मीठा जल पिलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज जितेन्द्र गर्ग ने कहा कि इस तपती धूप व लूं में प्रत्येक प्राणी को जल की आवश्यकता पड़ती है और हमें किसी न किसी रूप में जल उपलब्ध करवा कर उनकी प्यास बुझाने का प्रयास करना चाहिए।ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी में स्कूल के विद्यार्थियों को मीठा पानी पिलाना एक पुण्य का कार्य और मानवता की सेवा है। शनिवार को यह पुण्य कार्य सभी स्टाफ सदस्यों के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button