1 किलो 742 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद गाड़ी सवार युवक काबू ।।
1 किलो 742 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद गाड़ी सवार युवक काबू ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सदर थाना की पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाका मुसाहिब वाला क्षेत्र से एक युवक के कब्जा से 1 किलो 742 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस शिवम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान दीपक कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी गांव नंगल जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है । थाना प्रभारी ने बताया कि थाना की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नाका मुसाहिब वाला क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान सामने से एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी। उक्त गाड़ी सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक गाड़ी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी के मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से 1 किलो 742 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर डोडा चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry