Uncategorized
Trending

फरीदाबाद में मां और बेटे का घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव 3 साल पहले की थी लव मैरिज।।

फरीदाबाद में मां और बेटे का घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव 3 साल पहले की थी लव मैरिज।।

फरीदाबाद – (पूजा शर्मा) :- फरीदाबाद के अनखीर गांव में एक महिला और उसके बेटे की सदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक महिला और बच्चे का शरीर का रंग नीला पड़ा हुआ था। शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ सेवन करने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि महिला ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी। तस्वीरें फरीदाबाद के तीन नंबर स्थित ESIC मेडिकल कॉलेज की हैं जहां पर मृतिका मां और बेटे के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। परिजनों के शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सुरजकूंड थाना पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान आरती और उसके बेटे हृदय के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही खुलासा हो पायेगा। बता दें कि आरती मूल रूप से पावटा गांव की रहने वाली थी। करीब तीन साल पहले उसने निशांत से प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दौरान हुई थी और बाद में परिवार की सहमति से शादी हुई थी । सुरजकुंड थाना प्रभारी पह्ललाद ने बताया कि महिला के परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button