Uncategorized
Trending

शहर में आवारा पशुओं और बंदरों की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन को आवश्यक सुझाव दिए।।

शहर में आवारा पशुओं और बंदरों की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन को आवश्यक सुझाव दिए।।

महेंद्रगढ़ – (निकुंज गर्ग) :- महेंद्रगढ़ नगर में बढ़ती आवारा पशुओं, कुतो एवं बंदरों की समस्या को लेकर उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) योगेश सैनी ने नगर के प्रबुद्ध नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में शहर को कैटल फ्री बनाने तथा बंदरों के आतंक से आमजन को राहत दिलाने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई। इस विषय को लेकर शनिवार को व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी व पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी सोनी के नेतृत्व में नगर के प्रबुद्ध लोगों ने बाला जी चौक पर एक सांकेतिक धरना भी दिया था जिसपर एसडीएम योगेश सैनी ने रविवार को एक प्रतिनिधि दल से 11 बजे मिलने का समय निर्धारित किया था। बैठक के दौरान एसडीएम योगेश सैनी ने वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा का हालचाल भी जाना, जिन्हें कल ही बंदरों के हमले में चोटें आई थीं। उन्होंने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर में बंदरों और आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि शहर को कैटल फ्री बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इस अभियान की सफलता के लिए आम नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर पशुओं को खुला न छोड़ें तथा आवसीय क्षेत्र में आवारा पशुओं खाने का सामान न डाले नगर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी शहर में आवारा पशुओं और बंदरों की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन को आवश्यक सुझाव दिए। एसडीएम ने सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया और कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button