Uncategorized
Trending

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मैराथन दौड़ में बेटियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया है ।।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मैराथन दौड़ में बेटियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया है ।।

पलवल – (निकुंज गर्ग) :- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को जिला प्रशासन पलवल एवं वी.सत्या फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन सेक्टर दो स्थित सामुदायिक भवन से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई तथा इंडोर स्टेडियम में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ में 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं सहित हजारों की संख्या में युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस मैराथन के माध्यम से बालिकाओं को कैंसर के प्रति जागरूक तथा खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और तनाव मुक्त स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों सहित कक्षा दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा परिणामों में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मैराथन दौड़ में बेटियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया है। उन्होंने लड़कियों को प्रोत्साहित हुए कहा कि सुबह की दौड़ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है। हमें अपनी दिनचर्या में बदलाव करना चाहिए और प्रतिदिन एक घंटे व्यायाम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शरीर रहेगा तो हमारा समाज भी स्वस्थ होगा। शरीर स्वस्थ रहेगा तो परिवार और समाज के दायित्व का निर्वाह ठीक प्रकार से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैराथन दौड़ के जरिये यह संकल्प लें कि जीवन में नशे से दूर रहेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगें। उन्होने कहा कि बेटियों को खेलों में भाग लेना चाहिए और अपने जिला व प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। गौरव गौतम ने कहा कि बेटियों ने मां दुर्गा और मां काली जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर यह संदेश दिया है। कि बेटियां अपनी सनातन संस्कृति को बढ़ावा दे रहे है और संस्कारवान बन रही है।गौरव गौतम ने कहा कि इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है। यह आयोजन ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ संदेश को भी मजबूत करेगा तथा समाज में बालिकाओं के सशक्तिकरण की प्रेरणा देगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button