Uncategorized
Trending

पानीपत में करंट लगने से बेहोश हुई महिला को परिजनों ने मिट्टी के गड्ढे में दबा दिया ।।

पानीपत में करंट लगने से बेहोश हुई महिला को परिजनों ने मिट्टी के गड्ढे में दबा दिया ।।

पानीपत – (अरुण मित्तल) :- पानीपत के संजय चौके निवासी एक महिला शनिवार को घर में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसे बिजली का करंट लग गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि महिला तुरंत बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला को बेसुध देख घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी घर में इकट्ठा हो गए।महिला की गंभीर हालत को देखकर परिजन अस्पताल जाने की तैयारी करने लगे, तभी किसी ने उन्हें महिला को मिट्टी में दबाने की सलाह दी। व्यक्ति कहने लगा कि महिला को जमीन पर लेटाकर हाथ पैर रगड़े जाए। मिट्टी शरीर का सारा करंट सोख लेगी और महिला होश में आ जाएगी।व्यक्ति की बात सुनकर परिवार के लोग महिला को संजय चौक के पास एक निर्माणाधीन नाले के पास ले गए। नाला निर्माण के लिए जेसीबी से गहरे गड्ढे खोदे गए थे। परिवार ने इसी गड्डे में महिला को दबाकर ऊपर से मिट्टी डाल दी।परिजनों ने अंधविश्वास में महिला का पूरा शरीर मिट्टी के अंदर दिया। उसके हाथ और गर्दन को बाहर निकाला गया। काफी देर तक परिजन हाथों को रगड़ते रहे। करीब 20 मिनट तक ये प्रक्रिया चलती रही। जब महिला को होश नहीं आया तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौके पर भीड़ बढ़ती देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर बाद डॉयल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को गड्ढे से बाहर निकलवाया और परिजनों को अस्पताल जाने के लिए कहा।परिजन महिला को संजय चौक स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला पल्स और हॉर्टबीट चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि यदि महिला को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत का असली कारण पता चल सकेगा। करंट लगने या मिट्टी में दबने से दम घुटने से उसकी मौत हुई होगी।सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र का कहना है कि महिला के मिट्टी में दबे होने की सूचना मिली थी। जब तक थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिजन मौके से महिला को ले जा चुके थे। अभी मामले की जांच की जा रही है। डॉक्टरों से संपर्क किया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button