मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार चार चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद ।।
मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार चार चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद ।।

करनाल – (सुभाष गुप्ता) :- जिला पुलिस करनाल द्वारा अपराध एवं वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में गुप्त सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार गहलावत की अध्यक्षता में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।व आरोपियों के कब्जे से चार चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलवन्त सिंह उर्फ कान्ता पुत्र जीत सिंह निवासी रामनगर करनाल व हाल खानाबदोश, आशुतोष उर्फ आशु उर्फ चिन्टू पुत्र सोमनाथ निवासी शनि मंदिर कॉलोनी पिपली जिला कुरुक्षेत्र तथा नितेश कुमार उर्फ काला पुत्र कर्मपाल निवासी डेरा मुन्शीराम सिरसमा जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है।आरोपियों से थाना रामनगर के मुकदमा नंबर 136 दिनांक 05/05/2026 में में चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना सिविल लाइन करनाल के मुकदमा नंबर 228 दिनांक 26/03/2026 में मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात का भी खुलासा किया।दौराने तफ्तीश आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिल आरोपी नितेश कुमार उर्फ काला को बेचने बारे खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नितेश को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद की।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कुलवन्त सिंह व नितेश कुमार के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने जल्दी अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने की नीयत से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।आरोपियों से पूछताछ के दौरान थाना सिविल लाइन करनाल के मुकदमा नंबर 228/2026, थाना सदर करनाल के मुकदमा नंबर 287/2026 तथा थाना रामनगर के मुकदमा नंबर 138/2026 सहित अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ है।पुलिस द्वारा आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry