माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान ओढ़ा में अकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया ।।
माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान ओढ़ा में अकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया ।।

ओढ़ा – (अशोक गर्ग) :- माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान ओढ़ा में अकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर के 120 स्कूलों की 1235 छात्राओं को उनकी 12वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशिका डॉ कुलदीप कौर आनंद ने बताया कि हमारा संस्थान बालिका शिक्षा के क्षैत्र में पिछले 22 वर्षों से शिक्षा प्रदान करने का कार्य कर रहा है, हमारे संस्थान में पिछले तीन वर्षों से 12वीं बोर्ड की परीक्षा में अद्वितीय उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राओं को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया जाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों के सपनों को पंख देना व छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धि का उत्सव मनाना था।
इस अवसर पर हरियाणा स्टेट प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ अमित मैहता, जिला सिरसा प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन के अध्यक्ष डॉ पंकज सिडाना, चौपटा ब्लाक प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन के अध्यक्ष डॉ राम किशन खोथ, ओढ़ा ब्लाक प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र जैन व विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों के प्राचार्यों ने शिरकत की।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, इसके उपरांत डिग्री व जेबीटी छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति दी गई। शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत ने आए हुए अभिभावकों, शिक्षकगणों व छात्राओं का अपने संबोधन से स्वागत किया। विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्राचार्य व शिक्षकगणों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम को दो सत्रों में विभाजित किया गया ताकि छात्राओं को किसी भी तरह असुविधा का सामना ना करना पड़े। इस कार्यक्रम में डिग्री व शिक्षा महाविद्यालय के द्वारा अपने-अपने विषयों की स्टाल व प्रदर्शनी लगाई गई ताकि छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया जा सके। महाविद्यालय की एडमिशन सैल में सभी छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार हुए बदलावों से परिचित करवाने के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान ओढ़ा के सहायक निदेशक शशिकांत शर्मा, डिग्री कालेज प्राचार्या डॉ अभिलाषा शर्मा व समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry