राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में ठंडे मीठे पानी की छ्बील लगाई गई ।।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में ठंडे मीठे पानी की छ्बील लगाई गई ।।

ओढ़ा – (अशोक गर्ग) :- राजकीय वरिष्ठ माध्ययमिक विद्यालय नुहियांवाली में आज छ्बील लगाकर सभी छात्र-छात्राओं को शरबत का ठण्डा व मीठा पानी पिलाया गया। इस पुण्य कार्य के लिए प्रधानाचार्या ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बच्चों को ठंडा मीठा पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले यह छ्बील सभी स्टाफ सदस्यों के सहयोग से लगाई गई। उन्होंने सभी स्टॉफ सदस्यों का धन्यवाद किया।विद्यालय के प्रैस प्रवक्ता पवन देमीवाल ने बताया कि भीषण गर्मी पड़ रही है और स्टाफ सदस्यों ने मिलकर मीठे पानी की छ्बील लगाई है ताकि बच्चों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके। इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य राजकुमार कसवां, रोहताश गोदारा, बलबिंद्र सिंह, सोहन लाल, महावीर मल्हाण, कुलदीप मल्हाण, प्रदीप मलिक, होशियार सिंह, पवनदीप सिंह, इंद्र सिंह, विजेन्द्र कुमार, जगतार सिंह, मलिक सिंह, हरमीत कौर, रूमन देवी, बलजीत कौर, सुमन देवी, रजनी बाला, निर्मला देवी आदि स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry