Uncategorized
Trending

इतना ही नही CMO को मरीज बिना बेडशीट वाले बेड पर लेटे हुए मिले ।।

इतना ही नही CMO को मरीज बिना बेडशीट वाले बेड पर लेटे हुए मिले ।।

फरीदाबाद – (पूजा शर्मा) :- स्वास्थ्य विभाद के मुख्य सिविल सर्जन (CMO) डॉ जयंत आहूजा ने बीके अस्पताल के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जो काम उन्होंने शुरू कराए है साजिश के तहत उन कामों को बंद किया जा रहा है। इतना ही नही CMO को मरीज बिना बेडशीट वाले बेड पर लेटे हुए मिले। जिसके बाद सीएमओ खुद से एक मरीज के लिए बेडशीट बिछाते हुए नजर आए। एमरजेंसी के बाहर व्हील चेयर और स्ट्रेचर की व्यवस्था ठीक न होने पर भी वह खासा नराज दिखाई दिए।उन्होंने कहा कि लंबे समय से एक स्थान पर डयूटी करने वाले कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे है। अब वह चुप रहने वाले नही है जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलफ कार्रवाही को लेकर वह विभाग के उच्च अधिकारियों को लैटर लिखकर देंगे।तस्वीरें फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की हैं जहां डॉ जयंत आहूजा ऐक्शन मोड में नजर आए और नर्सिंग स्टाफ पर भड़कते हुए अपने हाथों से बेडशीट बिछाते नजर आए ,खुद वाटर कूलरों को चेक किया तो एक भी चालू नजर नहीं आए सभी के कनेक्शन को जानबूझकर काटा गया था । बता कि डॉ जयंत आहूजा रविवार की देर रात बीके अस्पताल में औचक निरीक्षण के पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आईसीयू, जनरल वार्ड, बच्चों का आईसीयू, जच्चा-बच्चा वार्ड सहित दूसरी जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनको कई खांमियां मिली ,जिसको लेकर वह भड़क गए और कर्मचारियों को जमकर खरी-खौटी सुनाई। सीएमओ ने कहा कि जो काम उन्होंने हाल में ही अस्पताल मे मरीजो के लिए शुरू कराए थे। स्टाफ मिलकर उनको बंद करने का काम कर रहा है। मरीजों और लोगों के पीने के लिए ठंडे पानी के लिए कूलर और RO लगवाया था । लेकिन उन्होंने उसकी बिजली का तार काटकर सप्लाई को जानबूझ कर ठप्प किया हुआ है। इसकी जिम्मेदारी सुपरवाइजर की होती है लेकिन वो ही डयूटी से गायब है। इतना ही नहीं इलेक्ट्रीशियन भी ड्यूटी से नदारद मिला जिसको लेकर न केवल उसपर बल्कि ड्यूटी के दौरान नदारद अन्य स्टाफ पर भी उन्होंने एक्शन लेने की बात कही।उन्होंने कहा कि ये अस्पताल के कई कर्मचारी साजिश करके इन कामों को बंद करा रहे है। ये लो लोग है जो 17-18 साल से यहीं एक स्थान पर बैठे हुए है। जब इनके खिलाफ कार्रवाही की जाती है तो ये लोग मजमा लगाकर धरना देने बैठ जाते है। वो इनके खिलाफ विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायत करेंगे।डॉ जयंत आहूजा को इमरजेंसी वार्ड में निरीक्षण के दौरान महिला मरीज बिना बेडशीट के बेड पर बैठी हुई मिली। जिसके बाद सीएमओ साहब ने स्टाफ की खींचाई की। जिसके बाद स्टाप आनन-फानन में बेडशीट लाई गई। इतना बी नही सीएमओ खुद से बेडशीट बिछाते हुए नजर आए। सीएमओ ने स्टाफ से कहा कि तुमको दिक्कत है तो मैं बिछा देता हूं।उन्होंने वार्ड में कूलर ना लगाए जाने पर भी महिला स्टाफ नर्स को डांट लगाई और जल्दी कूलर लगाने की बात कही। अस्पताल में दूसरे वार्डों में बेड पर बेडशीट दिखाई नही दी। मरीजों को बिना बेडशीट के लिटाया गया था। सीएमओ ने कहा कि इसको लेकर वह विभाग को लैटर लिखेंगे। सीएमओ ने इमरजेंसी वार्ड मे पहुंचकर मौके पर मौजूद स्टाफ का डांटते हुए कहा कि आपको मरीज को रेफर करने की सबसे ज्यादा जल्दी होती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वो जल्द ही इस सिस्टम को सुधार ले। क्योंकि वो आगे कड़ी कार्रवाही की तैयारी कर रहे है।सीएमओ को निरीक्षण के दौरान लेबर वार्ड से काफी स्टाफ गायब मिला। जिसको लेकर वो भड़क उठे, महिला कर्मचारियों को सुनाते हुए कहा कि जब स्टाफ दिया हुआ है तो मौजूद क्यों नही है। ऐसा नही होगा कि बिना डयूटी के काम चल जायेगा। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। ये कोई सिस्टम नही ये पूरी तरह से गलत है। सभी को घर से बुलाओ और डयूटी लगाए। एचडीयू बिना स्टाफ के नही रहेगा वहीं सिविल सर्जन ने जच्चा बच्चा सहित जब NICU और ICU का दौरा किया तो वहां भी उन्हें खामियां मिली । बता दे कि ज्यादातर मरीज ने बताया कि अस्पताल में ऐसी खराब पड़े हैं जिसके चलते जच्चा बच्चा साथ-साथ अन्य लोगों को काफी परेशानी हो रही है वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों ने पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था ठीक ना होने की भी सिविल सर्जन को जानकारी दी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button