7 ग्राम 7 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो युवक काबू ।।
7 ग्राम 7 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो युवक काबू ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने सुरतिया रोङ नहर पुल रोङ रोङी क्षेत्र से दो युवकों को हजारों रुपए की 7 ग्राम 7 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान सुरतिया रोङ नहर पुल से रोङी की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब सुरतिया रोङ नहर पुल के पास पहुंची तो सामने की तरफ से दो युवक पैदल आते दिखाई दिए । उक्त युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर आरोपी युवक जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र गुरचरण सिंह व सुखजिंद्र सिंह पुत्र बलौर सिंह निवासियानं गांव माच्छी पत्ती रोङी जिला सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 7 ग्राम 7 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रोङी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry