9 किलो 400 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद,कार सवार तीन युवक काबू ।।
9 किलो 400 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद,कार सवार तीन युवक काबू ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव बणी क्षेत्र से कार सवार तीन युवकों को हजारों रुपए का 9 किलो 400 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सेल की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान सुरेवाला रोड़ गांव बणी क्षेत्र मे मौजूद थी । इस दौरान गांव बणी की तरफ से एक इर्टिका कार आती दिखाई दी । उक्त कार सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त कार सवार युवकों को काबू कर शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में कार की तलाशी ली तो कार में रखें प्लास्टिक कट्टे से 9 किलो 400 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र जगसीर सिंह निवासी सुरेवाला,बल्लू व फौजा सिंह पुत्रान महेंद्र सिंह निवासी गांव सुरेवाला जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रुप में हुई है । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच रानियां थाना पुलिस के हवाले की गई थी । उन्होंने बताया कि रानियां थाना पुलिस ने जांच के दौरान युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर डोडा चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जोड़े अन्य लोगों के नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry