Uncategorized
Trending

जिले के गांव दुर्गापुर में पीने के पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीण महिला पुरुषों ने लगाया जाम ।।

जिले के गांव दुर्गापुर में पीने के पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीण महिला पुरुषों ने लगाया जाम ।।

पलवल – (निकुंज गर्ग) :- जिले के गांव दुर्गापुर में पीने के पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीण महिला पुरुषों ने पलवल हथीन सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में पिछले काफी दिनों से पीने के पानी की किल्लत चल रही है। गांव में पानी नहीं आने से उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं मौके पर मौजूद जाम। लगाने वाले महिला, पुरुषों से बात की तो ग्रामीणों ने बताया कि पब्लिक हेल्थ विभाग में उन्होंने कई बार शिकायत भी की है। लेकिन विभाग ने उनकी एक नहीं सुनी, जब विभाग ने ग्रामीणों की नहीं सुनी तो मजबूरन होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है। क्योंकि उन्हें पिछले कई दिनों से पीने के पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। रोड पर जाम की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्या सुनी। पब्लिक हैल्थ विभाग के जेई प्रवीण कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को जहां भी पानी की किल्लत है। उनकी समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों को समझा – बुझाकर जाम को खुलवा दिया। इस मामले में विभाग के जेई प्रवीण ने बताया कि गांव में पीने के पानी की अगर थोड़ी बहुत किल्लत है। तो उसे जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जन स्वास्थ्य विभाग में पीने के पानी की समस्या को लेकर कई बार विभाग में लिखित में शिकायत दी लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button