Uncategorized
Trending

तपती धूप और लू का सितम जारी: इस बार टूटे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, 29 मई से प्री-मानसून की आस ll

तपती धूप और लू का सितम जारी: इस बार टूटे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, 29 मई से प्री-मानसून की आस ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- भीषण गर्मी लोगो का हुआ बुरा हाल। जहां राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके पारंपरिक रूप से सबसे गर्म रहते हैं, वहीं हरियाणा के सिरसा, रोहतक और हिसार जैसे इलाके तापमान के मामले में आगे निकाल गए है। मौसम विभाग के अनुसार बीती 21 मई को सिरसा में तापमान 45.8 डिग्री पहुंच गया था। कई दिनों से सिरसा सहित प्रदेश के अनेक जिलों में 46-47 डिग्री तक के तापमान की खबरें आ रही हैं।किसानों को सलाह: कृषि विशेषज्ञ ने किसानों को सलाह दी है कि गन्ने, फलदार पौधों और सब्जियों में हल्की सिंचाई केवल सुबह या देर शाम/रात को ही करें। सुबह 11 बजे से दोपहर साढे 4 बजे के बीच सिंचाई बिल्कुल न करें, क्योंकि इस दौरान मिट्टी का तापमान 44 डिग्री से 46 डिग्री तक पहुंच जाता है। कपास और हरी पत्तेदार सब्जियों की बुवाई पूरी करें। रबी फसल कट चुकी हो तो खेतों की गहरी जुताई करें, ताकि तेज धूप से कीटों के अंडे नष्ट हो सकें। पशुओं को तेज हवाओं से बचाने के लिए शेड में रखें। उन्हें पर्याप्त पानी, हरा चारा और रोजाना 50-100 ग्राम खनिज मिश्रण दें। तालाबों में पानी का स्तर बनाए रखने के लिए मछलियों को तेज धूप से बचाए।प्री-मानसून बारिश 29 से संभव: दक्षिण-मध्य अरब सागर में चक्रवाती सर्कुलेशन से बादल कमजोर हुए हैं। अगले 2-3 दिन में मानसून आगे बढ़ सकता है। यूरोपीय मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स ने भारत में 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है।विशेषज्ञ की सलाह: शुष्क हवाएं गमों को और बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। लेकिन हरियाणा के कुछ शहर लगातार गर्मी के मामले में आगे बढ़ते हुए बीते मंगलवार को सिरसा हरियाणा का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के मामले में मौसम विभाग ने आगामी 29 मई से 1 जून तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। आज 27 मई को पूरे राज्य में लू का रिज अलर्ट है। 28 मई को भी दोपहर तक लू चलेगी। शाम को मौसम में बदलाव हो सकता है। ये है मौसम का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी और महेंद्रगढ़ सहित लगभग पूरे हरियाणा में लू से अत्यधिक भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। दोपहर के समय झुलसाने वाली हवाएं चलेंगी। आगामी गुरुवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button