Uncategorized
Trending

चौकी चौटाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई बंद पड़े घर में घुसकर चोरी करने के मामले में आरोपी चोरीशुदा सामान सहित काबू ।।

चौकी चौटाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई बंद पड़े घर में घुसकर चोरी करने के मामले में आरोपी चोरीशुदा सामान सहित काबू ।।

डबवाली – (पंकज गोदारा) :- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में चौकी चौटाला पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है । टीम ने गांव सकता खेड़ा में बंद पड़े घर में घुसकर बिजली के उपकरण व अन्य घरेलू सामान चोरी करने की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी गुरदेव सिंह को चोरीशुदा सिलाई मशीन सहित काबू कर लिया है ।मामले की जानकारी देते पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 26.05.2026 को प्राप्त शिकायत के अनुसार जब शिकायतकर्ता अपने परिवार सहित काफी दिन से बाहर गई हुई थी । उस दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके घर में घुसकर बिजली के उपकरण व अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया गया । जिस संबंध में थाना सदर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई ।जो मामले में तत्परता दिखाते हुए चौकी चौटाला प्रभारी उप नि. कृष्ण कुमार के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज जुटाकर, वैज्ञानिक तरीके अपनाते हुए आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए काबू कर लिया । आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा सिलाई मशीन भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । मामले की जांच जारी है और इस प्रकरण में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button