Uncategorized
Trending

मंडी डबवाली में एक्शन टेसा कंपनी ने कारपेंटरों के साथ की बैठक, आधुनिक प्रोडक्ट्स की दी जानकारी ।।

मंडी डबवाली में एक्शन टेसा कंपनी ने कारपेंटरों के साथ की बैठक, आधुनिक प्रोडक्ट्स की दी जानकारी ।।

डबवाली – ( पंकज गोदारा ) :- स्थानीय रणवीर होटल में शुक्रवार को एक्शन टेसा (Action Tesa) कंपनी द्वारा डबवाली क्षेत्र के कारपेंटरों के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कंपनी के रीजनल मैनेजर (R.M.) विपिन चौधरी ने की। बैठक में क्षेत्र के दर्जनों कारपेंटरों ने हिस्सा लिया और लकड़ी उद्योग की आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी हासिल की।इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों ने कारपेंटरों को संबोधित करते हुए बताया कि एक्शन टेसा भारत में एमडीएफ (MDF) और एचडीएचएमआर (HDHMR) के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाले पार्टिकल बोर्ड के निर्माण में एक अग्रणी नाम है। लकड़ी उद्योग में अपनी मजबूत पहचान रखने वाली यह कंपनी लगातार कारपेंटरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन और टिकाऊ बोर्ड बाजार में उपलब्ध करा रही है।बैठक में कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर (BDM – HR) संचित जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही कंपनी के सेल्समैन (Sales Executive Officers) योगेश राठौड़, मोहित शर्मा, मोहित पांचाल, सुरेश यादव, विकाश गोस्वामी और मनोज कुमार भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने कारपेंटरों को कंपनी के नए उत्पादों की विशेषताओं से रूबरू कराया और बाजार में उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button