Uncategorized
Trending

बीबीपुर गांव में 28 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी ।।

बीबीपुर गांव में 28 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी ।।

नूंह – (निकुंज गर्ग) :- जिले के चौकी जयसिंहपुर क्षेत्र के गांव बीबीपुर में रविवार सुबह एक 28 वर्षीय महिला द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।मृतका की पहचान शहनाज (28) पत्नी हकीमुद्दीन निवासी गांव बीबीपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हकीमुद्दीन पेशे से ड्राइवर है और घटना के समय वाहन लेकर बाहर गया हुआ था। घर पर शहनाज अपने बच्चों के साथ मौजूद थी।बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब आठ बजे शहनाज के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद जब बच्चे घर के अंदर पहुंचे तो उन्होंने अपनी मां को कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर बच्चों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला को तुरंत नीचे उतारा। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही चौकी जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button