प्याऊ मुहिम के तहत 78 जरूरतमंद लोगों को वाटर कैंपर वितरित किए गए, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।।
प्याऊ मुहिम के तहत 78 जरूरतमंद लोगों को वाटर कैंपर वितरित किए गए, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।।

सिरसा – (अक्षित ठाकुर) :- डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना माह का एमएसजी भंडारा रविवार को शाह सतनाम जी-शाह मस्ताना जी धाम, डेरा सच्चा सौदा सिरसा सहित देश-विदेश में श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से देश व विदेशों में जुड़ी साध-संगत को स्थापना माह भंडारे की बधाई देते हुए मानवता भलाई, नशामुक्ति और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया। भंडारे के दौरान पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न मानवता भलाई कार्य किए गए। प्याऊ मुहिम के तहत 78 जरूरतमंद लोगों को वाटर कैंपर वितरित किए गए, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। वहीं आशियाना मुहिम के अंतर्गत साध-संगत द्वारा बनाकर तैयार किए गए 12 मकानों की चाबियां पात्र जरूरतमंद परिवारों को सौंपी गईं। इसके अलावा न्यू लाइफ मुहिम के तहत 78 जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के उपचार में सहायता प्रदान की गई। मकान मिलने पर परिवारों ने खुशी जताते हुए साध-संगत और डेरा सच्चा सौदा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान साध-संगत ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर पूज्य गुरु जी को स्थापना माह भंडारे की बधाई दी। श्रद्धालुओं में भंडारे को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने सेवा कार्यों में भागीदारी निभाई।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशे से दूर रहने का आह्वान
आॅनलाइन गुरुकुल से जुड़ी साध-संगत को संबोधित करते हुए पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि यह महीना डेरा सच्चा सौदा के स्थापना माह का महीना है और आज साध-संगत स्थापना माह का भंडारा मना रही है। इस शुभ अवसर पर सभी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि साध-संगत को इस दिन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अच्छी आदतें अपनानी चाहिए और बुरी आदतों को त्याग देना चाहिए। पूज्य गुरु जी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनिया में हर वर्ष लाखों लोग तंबाकू सेवन के कारण असमय मौत का शिकार हो जाते हैं। तंबाकू के धुएं के संपर्क में आने से भी मुंह, गले और फेफड़ों सहित अनेक गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि चिट्टे जैसे नशों का लगातार सेवन व्यक्ति को मानसिक रूप से भी बीमार बना सकता है। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने लगभग 7.50 करोड़ लोगों को राम-नाम से जोड़कर नशों से मुक्ति दिलाने का कार्य किया है, जिस पर उन्हें गर्व है। उन्होंने नशामुक्ति अभियान में जुटे सेवादारों की सराहना करते हुए उन्हें सैल्यूट किया।सेवा का महाकुंभ है डेरा सच्चा सौदा
पूज्य गुरु जी ने आगे फरमाया कि पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने डेरा सच्चा सौदा की स्थापना कर सेवा का ऐसा महाकुंभ बनाया, जहां हर दिन मानवता भलाई के कार्य होते हैं। साध-संगत जरूरतमंद लोगों की मदद करने और सेवा करने के अवसर तलाशती रहती है। उन्होंने कहा कि साईं जी ने समाज और मानवता के कल्याण के उद्देश्य से डेरा सच्चा सौदा की नींव रखी थी। उन्होंने बताया कि डेरा स्थापना के समय साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने राहगीरों के लिए पानी के मटके रखवाए थे और सेवा की वह परंपरा आज भी निरंतर जारी है।गुरुमंत्र से बढ़ता है आत्मबल ;पूज्य गुरु जी ने गुरुमंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर व्यक्ति सुख, शांति और खुशहाली चाहता है। इसके लिए गुरुमंत्र का जाप आवश्यक है। गुरुमंत्र का जाप करने से आध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती हैं, आत्मबल बढ़ता है और व्यक्ति जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। उन्होंने कहा कि गम, दुख और परेशानियों पर विजय पाने के लिए गुरुमंत्र का जाप बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत रक्तदान, पौधारोपण सहित 175 मानवता भलाई कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रही है। उन्होंने साध-संगत को प्रशासन व सरकार से अनुमति लेकर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भी अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ राहगीरों को भी लाभ मिल सके। पूज्य गुरु जी ने कहा कि संतों का कार्य लोगों की बुराइयों और नशों को छुड़वाकर उन्हें सुख, शांति और खुशहाल जीवन की राह दिखाना होता है। इस दौरान उन्होंने साध-संगत को मिट्टी के माधो शब्द भी सुनाया, जिस पर श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में डेरा सच्चा सौदा के स्थापना माह से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।। #newstodayhry @newstodayhry