Uncategorized
Trending

डबवाली नई अनाज मंडी में कल होगी किसान-मजदूर महापंचायत, एसपी कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन ।।

डबवाली नई अनाज मंडी में कल होगी किसान-मजदूर महापंचायत, एसपी कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन ।।

डबवाली – ( पंकज गोदारा ) :- संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 2 जून को डबवाली की नई अनाज मंडी के ए-ब्लॉक में किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत में निजी बैंकों एवं फाइनैंस कंपनियों द्वारा वसूले जा रहे मनमाने एवं अनुचित ब्याज, घरों और जमीनों की कुड़की तथा आम जनता के आर्थिक शोषण के खिलाफ हजारों किसान, मजदूर और आमजन एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे।महापंचायत की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज गांव गंगा, हेबुआना, मांगेआना, फूलो सहित एक दर्जन गांवों में किसान-मजदूर नेताओं ने जनसभाएं एवं नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर लोगों से महापंचायत में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।जनसंपर्क अभियान के दौरान सीटू जिलाध्यक्ष कॉमरेड नथूराम भारूखेड़ा, किसान नेता जसवीर भाटी, किसान नेता राकेश फगोडिया तथा खुशदीप हेबुआना ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि डबवाली क्षेत्र में किसी भी किसान या आम नागरिक के घर एवं जमीन की कुड़की किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निजी बैंक और फाइनैंस कंपनियां मनमाने ब्याज और अवैध वसूली के माध्यम से किसानों, मजदूरों और आम जनता का आर्थिक शोषण कर रही हैं, जिसके खिलाफ एक व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।नेताओं ने कहा कि 2 जून की महापंचायत क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और कर्जग्रस्त परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी तथा आगे की संघर्ष रणनीति तय करेगी।महापंचायत को भादरा के पूर्व विधायक एवं किसान नेता बलवान पूनिया, किसान नेता मंगेज चौधरी, सुमित दलाल, सुखवीर सिंह प्रभात सहित विभिन्न किसान एवं मजदूर संगठनों के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button