Uncategorized
Trending

जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने सरपंच सुदेश रानी और अन्य ग्रामीणों को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा कुनबे में उनका स्वागत किया ।।

जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने सरपंच सुदेश रानी और अन्य ग्रामीणों को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा कुनबे में उनका स्वागत किया ।।

डबवाली – ( पंकज गोदारा ) :- मांगेआना में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: सरपंच सुदेश रानी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने थामा कमल का दामनसिरसा/डबवाली। क्षेत्र के गांव मांगेआना में सोमवार को राजनीतिक हलचल उस समय तेज हो गई, जब गांव की मौजूदा सरपंच सुदेश रानी (पत्नी दयानंद शर्मा) ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा के नेतृत्व में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इन सभी ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने सरपंच सुदेश रानी और अन्य ग्रामीणों को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा कुनबे में उनका स्वागत किया और संगठन में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकारें लगातार जनहित के कार्य कर रही हैं। दोनों सरकारों की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण ही आज विकास का पहिया सरपट दौड़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से हरियाणा सरकार की रोजगार नीति की सराहना करते हुए कहा कि बिना पर्ची और बिना खर्ची के, केवल योग्यता के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरियां देने की नीति ने प्रदेश के नौजवानों का दिल जीत लिया है। इसी पारदर्शी व्यवस्था और विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज समाज का हर वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है और लोग पार्टी में अपना भविष्य सुरक्षित देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मूलभूत सुविधाएं अब सीधे जनता तक बिना किसी भेदभाव के पहुंच रही हैं, जिससे प्रभावित होकर विपक्षी दलों के लोग भी लगातार भाजपा में अपनी आस्था जता रहे हैं।इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे और ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से डॉ. भीम सैन शर्मा, विज्यंत शर्मा, नवदीप सरां, बूटा सिंह हैबुआना, महिंद्र बंसल, प्रीतपाल सिंह पाली, अजय सिंह देसुजोधा, बलजीत मैंबर, तरसेम पन्च, गुरदास सिंह और लखबीर सिंह सहित सैकड़ों अन्य ग्रामीण शामिल थे। सरपंच और भारी संख्या में ग्रामीणों के भाजपा में शामिल होने से क्षेत्र में पार्टी को जमीनी स्तर पर एक बड़ी मजबूती मिली है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button