इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतऔर बेरोजगारी के खिलाफ जिला सचिवालय पलवल पररोष प्रदर्शन किया।।
इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतऔर बेरोजगारी के खिलाफ जिला सचिवालय पलवल पररोष प्रदर्शन किया।।

पलवल – ( निकुंज गर्ग ) :- इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमत और बेरोजगारी के खिलाफ जिला सचिवालय पलवल पर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला उपायुक्त डॉ जयेंद्र सिंह छिल्लर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के रूप में इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेंद्र चौहान, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जवाहर डागर, वरिष्ठ नेता महावीर चौहान, युवा जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता सौरौत, सुनील रजोलका, बलदेव देशवाल, कमलजीत दीघोट इत्यादि मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस दौरान इनेलो कार्यकर्ता गुर्जर भवन पर एकत्रित हुए, जहां से जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। आए दिन पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ रहे है। रसोई गैस की कीमतों में बढोतरी हो रही है। घरेलू सामान के रेटों में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरियों में धांधली की जा रही है। आज देश का भविष्य भाजपा सरकार में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशों में पढ़ाई करने वाले नौजवानों जब हमारे देश के सिस्टम को देखा तो उन्होंने सिस्टम के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी का गठन किया। देश के लाखों नौजवानों ने कॉकरोज जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अब देश का नौजवान खड़ा हो गया है और सत्ता की जड़ों को उखाड़ने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि इन प्रदर्शनों के जरिए पार्टी हरियाणा और केंद्र सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry