Uncategorized
Trending

नूंह शहर के सद्दीक नगर क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली।।

नूंह शहर के सद्दीक नगर क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली।।

नूंह-(निकुंज गर्ग):-शहर के सद्दीक नगर क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वारदात का खुलासा उस समय हुआ जब मकान मालिक रात को घर लौटा और मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सद्दीक नगर निवासी राशिद पुत्र शेर मोहम्मद ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने दिल्ली-अलवर रोड स्थित हाजी अलाउद्दीन मस्जिद के पास अपना मकान बनाया हुआ है। 1 जून को उसकी पत्नी अपने मायके गांव कंवरसीका गई हुई थी और घर बंद था। दिन के समय मकान खाली होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।राशिद ने बताया कि रात करीब 11 बजे जब वह घर पहुंचा तो मकान का मुख्य गेट खुला हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और अन्य स्थानों की जांच करने पर पता चला कि घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी गायब हैं। चोर करीब 11 तोला सोना, जिसमें 5 तोला सोने की हंसली, 2 तोला सोने की चुड़ी, 2 तोला गुलीबंद और 2 तोला सोने की चेन शामिल है, अपने साथ ले गए। इसके अलावा 200 ग्राम चांदी की पाजेब और 31 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए।घटना की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर चोरी का मामला दर्ज करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button