फतेहाबाद के गांव ढाणी बिंजा लांबा की बेटी ने देशभर में अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है।।
फतेहाबाद के गांव ढाणी बिंजा लांबा की बेटी ने देशभर में अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है।।

फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):-फतेहाबादके गांव ढाणी बिंजा लांबा की बेटी सिमरन ने भारतीय सेना की मेडिकल शाखा की ऑर्थो मेडिकल लाइन में लेफ्टिनेंट बनकर एक नया इतिहास रच दिया है। सिमरन ने वर्ष 2021 में आयोजित मिलिट्री नर्सिंग सर्विस यानी एमएनएस की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा में 150 में से 150 अंक प्राप्त कर पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु स्थित एयरफोर्स कमांड हॉस्पिटल से चार वर्ष का कठिन सैन्य और चिकित्सा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया।लेफ्टिनेंट बनने के बाद जब सिमरन अपने पैतृक गांव पहुंचीं तो पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने गाजे-बाजे, फूल-मालाओं और स्वागत समारोह के माध्यम से बेटी का सम्मान किया। मीडिया से बातचीत में सिमरन ने कहा कि बचपन से उनका सपना सेना की वर्दी पहनकर देश सेवा करने का था, जो आज पूरा हो गया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। सिमरन ने बताया कि उनके दादाजी चौधरी भगवाना राम कूंठ और पिता नायब सूबेदार पृथ्वी सिंह पहले से ही भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। घर के देशभक्ति वाले माहौल ने ही उन्हें सेना में जाने के लिए प्रेरित किया। युवाओं को संदेश देते हुए सिमरन ने कहा कि लक्ष्य चाहे कितना भी बड़ा हो, अगर मेहनत और लगन सच्ची हो तो सफलता जरूर मिलती है। वहीं बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए पिता नायब सूबेदार पृथ्वी सिंह ने कहा कि एक सैनिक के लिए इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है कि उसकी बेटी भी देश की सेवा के लिए भारतीय सेना का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि सिमरन ने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।सिमरन के भाई समीर ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी बहन की मेहनत और सफलता उनके लिए प्रेरणा है और वह भी आगे चलकर देश सेवा के मार्ग पर चलना चाहते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry