कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर में एक श्रद्धालु की हुई मौत,रिटायर फौजी का था छोटा भाई, यूपी से स्नान करने आया, डूबने की आशंका ।।
कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर में एक श्रद्धालु की हुई मौत,रिटायर फौजी का था छोटा भाई, यूपी से स्नान करने आया, डूबने की आशंका ।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):-जिला कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर में स्नान करने आए रिटायर फौजी के भाई की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर में नहाने के लिए उतरा था। कुछ देर बाद वह बेसुध हालत में मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर उसे बाहर निकाला। बाद में उसे LNJP अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान 49 साल कन्हैया लाल निवासी लुहसाना जिला मुजफ्फनगर यूपी के रूप में हुई है। कन्हैया लाल खेती-बाड़ी का काम करता था। कन्हैया 2 जून को अकेले कुरुक्षेत्र आया था और ब्रह्मसरोवर में स्नान करने पहुंचा था। पुलिस को कन्हैया की डूबने से मौत की आशंका है। हालांकि परिवार हार्ट अटैक से मौत की बात कह रहा है।मृतक के बड़े भाई वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय सेना से रिटायर है। गांव के प्रधान रितेश राठी और पुलिस की तरफ से सूचना मिली थी कि उसका भाई कन्हैया लाल ब्रह्मसरोवर में स्नान कर रहा था। इस दौरान बेहोश हो गया है। सूचना मिलते ही परिवार LNJP अस्पताल पहुंचा, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसके भाई का शव रखा पड़ा मिला।वीरेंद्र कुमार के मुताबिक, कन्हैया लाल मानसिक रूप से भी परेशान रहता था और उसे कम सुनाई देता था। उसका भाई शादीशुदा था और उसके पास दो बेटे और एक बेटी है। उनको किसी पर कोई शक नहीं है। कन्हैया लाल की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है।केयूके थाना में कार्यरत जांच अधिकारी ASI सूरजमल के मुताबिक पुलिस ने परिवार के बयान पर इत्फाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry