Haryana
Trending

साइबर अपराध पीड़ित को राहत-50,000 रुपये की राशि वापस करवाई गई।।

साइबर अपराध पीड़ित को राहत-50,000 रुपये की राशि वापस करवाई गई।।

हिसार -(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान करने हेतु जिला पुलिस लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में थाना उकलाना में दर्ज एफआईआर नंबर 113/2026 के मामले में साइबर क्राइम हेल्प डेस्क उकलाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से धोखाधड़ी से निकाली गई 50,000 रुपये की राशि सफलतापूर्वक वापस पीड़ित के खाते में जमा करवाई गई। यह कार्रवाई PSI सौरव, साइबर क्राइम हेल्प डेस्क उकलाना द्वारा संबंधित एजेंसियों एवं बैंकिंग चैनल के साथ समन्वय स्थापित कर की गई, जिससे पीड़ित को समय रहते राहत प्रदान की जा सकी। जिला हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी अथवा साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज करवाएं तथा समय पर सूचना देकर आर्थिक नुकसान से बचाव करें।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button