Haryana
Trending

पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार पुलिस कर्मचारियों के लिए विशेष ड्राइविंग एवं वाहन रखरखाव अभियान शुरू।।

पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार पुलिस कर्मचारियों के लिए विशेष ड्राइविंग एवं वाहन रखरखाव अभियान शुरू।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार प्रभारी परिवहन शाखा द्वारा पुलिस लाइन हिसार में पुलिस कर्मचारियों को वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने तथा वाहनों के उचित रखरखाव के संबंध में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों की ड्राइविंग दक्षता में वृद्धि करना तथा विभागीय वाहनों के सुरक्षित एवं बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करना है। इस बारे में प्रभारी परिवहन शाखा स.उप नि. सन्दीप कुमार ने बताया कि इस विशेष प्रशिक्षण अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं शाखाओं में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों को प्रशिक्षित वाहन चालकों एवं परिवहन शाखा के विशेषज्ञ कर्मचारियों द्वारा वाहन संचालन, यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा मानकों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में वाहन चलाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को विभागीय वाहनों के नियमित रखरखाव, समय-समय पर तकनीकी जांच, ईंधन की बचत तथा वाहन की कार्यक्षमता बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं ताकि सरकारी संपत्ति का बेहतर संरक्षण किया जा सके। पुलिस अधीक्षक हिसार ने बताया कि प्रशिक्षित वाहन चालक किसी भी पुलिस बल की कार्यकुशलता का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से पुलिस कर्मचारियों की क्षमता में वृद्धि होगी तथा आपातकालीन एवं कानून-व्यवस्था संबंधी ड्यूटी के दौरान बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी। इस अभियान में जिले के पुलिस कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं तथा भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button