Haryana
Trending

मोहल्ला डोगरान पुलिस द्वारा महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सख्ती आरोपी गिरफ्तार।।

मोहल्ला डोगरान पुलिस द्वारा महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सख्ती आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी मोहल्ला डोगरान की टीम ने रास्ता रोककर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण पुत्र शीशपाल निवासी भाट बस्ती, हिसार के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चौकी मोहल्ला डोगरान से एएसआई सुनीता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर रास्ता रोककर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या धमकी से जुड़े मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी महिला के साथ किसी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या अपराध की घटना होती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।। #Newstodayhry @ewstodayhry

Related Articles

Back to top button