थाना शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के पुराने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की।।
थाना शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के पुराने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशन में अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। थाना शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक पुराने मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी थाना शहर पीएसआई अमित ने बताया कि दिनांक 02.10.2025 को सन्नी पुत्र रमेश निवासी पटेल नगर, हिसार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात के समय रामलीला ग्राउंड से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर थाना शहर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया तथा साइबर सेल की सहायता से आरोपियों की पहचान की। तकनीकी एवं वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनील पुत्र राजबीर तथा मनदीप पुत्र सतबीर सिंह निवासी सिवानी बोलान को गिरफ्तार करके आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे गहन पूछताछ कर अन्य चोरी एवं आपराधिक वारदातों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सके। पुलिस अधीक्षक हिसार ने इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली थाना शहर पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिला पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।। #Newstodayhry @Newstodayhry




