Uncategorized
Trending

दुकान से गेहूं-चने चोरी का खुलासा पुलिस ने आरोपी को दबोचा। ।

दुकान से गेहूं-चने चोरी का खुलासा पुलिस ने आरोपी को दबोचा। ।

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज )-: पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार संपत्ति विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नाथूसरी चौपटा थाना को अतंर्गत आने वाली जमाल पुलिस चौकी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दुकान से 50 किलो गेहूं व 30 किलो चने के चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव जमाल निवासी मनीर पुत्र गफ्फुर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बीती 06 जुलाई को रात्रि के समय दुकान में चोर घुस गए । चोर दुकान में रखे 50 किलो गेहूं व 30 किलो चने चोरी कर मौके से फरार हो गए थे । शिकायत के आधार पर थाना नाथूसरी चौपटा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान जमाल पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव जमाल क्षेत्र से अक्षय उर्फ मनदीप पुत्र संजय निवासी गांव जमाल,जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए गेहूं व चने भी बरामद कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhey

Related Articles

Back to top button