Haryana
Trending

CCTV और सबूतों के आधार पर हिसार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार II

CCTV और सबूतों के आधार पर हिसार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आजाद नगर पुलिस ने मारपीट के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना आजाद नगर में दर्ज मुकदमा के तहत कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक विनय कुमार ने आरोपी कृष्ण पुत्र गुलशन उर्फ जितेंद्र उर्फ जीती निवासी मंगल विहार फेस-1, कैमरी, जिला हिसार को विधिवत गिरफ्तार किया। पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, घायल व अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए, मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य एकत्रित किए गए। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा भी बरामद किया गया, जिसे कब्जा पुलिस में लेकर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई गई। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button