Haryana
Trending

अवैध कब्जा गिरोह पर शिकंजा, ट्रैक्टर और लोहे की चोबी बरामद II

अवैध कब्जा गिरोह पर शिकंजा, ट्रैक्टर और लोहे की चोबी बरामद II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा भूमि संबंधी अपराधों एवं अवैध कब्जा करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना सदर हिसार में तैनात सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों अशोक कुमार उर्फ शौके पुत्र जसवंत सिंह निवासी नलवा, जिला हिसार तथा सोमवीर उर्फ उड्डू पुत्र राजकुमार निवासी बड़वाली, जिला भिवानी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर नंबर HR-20AG-6814 तथा पिलर उखाड़ने के लिए इस्तेमाल की गई लोहे की चोबी (Iron Crowbar) बरामद की। बरामद ट्रैक्टर एवं लोहे की चोबी को कब्जा पुलिस में लेकर नियमानुसार मामले में साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्रकरण की जांच जारी है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य तथ्यों एवं संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि भूमि पर अवैध कब्जा करने, कानून अपने हाथ में लेने अथवा किसी अन्य व्यक्ति की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध जिला पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून के अनुसार कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button