Haryana
Trending

हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन, मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी दबोचा II

हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन, मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी दबोचा II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी पुरानी सब्जी मंडी, थाना शहर हिसार पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। चौकी पुरानी सब्जी मंडी में तैनात मुख्य सिपाही सतीश ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी विजय पुत्र रघुबीर निवासी बकरियां वाली, जिला सिरसा को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि थाना शहर हिसार में शिकायतकर्ता संदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी मकान नंबर 108, मॉडल टाउन, हिसार ने शिकायत दी थी कि दिनांक 13 जुलाई 2025 को वह ज्योतिपुरा कॉलोनी में आयोजित आध्यात्मिक सत्संग में अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल नंबर HR21N-4077 खड़ी कर अंदर गया था। लगभग एक घंटे बाद वापस आने पर उसकी मोटरसाइकिल वहां से चोरी मिली। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार किया। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जिला जेल दाखिल कराया गया। मामले में आगामी जांच एवं अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि वाहन चोरी जैसी वारदातों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध जिला पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आमजन की संपत्ति की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button