सिरसा पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार 6.62 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार ll
सिरसा पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार 6.62 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-बीती रात्रि सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को 6 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो युवकों को काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते ह्ए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ताबड़तोड़ अभियान के तहत कार्रवाई करती हुई सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिंग थाना क्षेत्र के गांव बोदिवाला के प्राइमरी स्कूल के नजदीक टी पॉइंट पर मौजूद थे । @newstodayhry #newstodayhry इस दौरान गांव की तरफ से दो युवक पैदल आते हुए दिखाई दिए उक्त युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर आरोपी युवक विकास पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गांव चाड़ीवाल व अजय पुत्र सुभाष निवासी गांव रंधावा जिला सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्ज से 6 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच डिंग थाना पुलिस को सौंपी गई है । सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा । जांच जारी है जो भी व्यक्ति इस घटना संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी । @newstodayhry #newstodayhry



