Uncategorized
Trending

इन्नर व्हील क्लब सिरसा मेन ने ‘जीवनधारा’ प्रोजेक्ट से की नए कार्यकाल की शुरुआत ll

इन्नर व्हील क्लब सिरसा मेन ने 'जीवनधारा' प्रोजेक्ट से की नए कार्यकाल की शुरुआत ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-इन्नर व्हील क्लब सिरसा मेन की ओर से सेवा और मानवीय देखभाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ‘जीवनधारा’ प्रोजेक्ट के साथ अपने नए कार्यकाल की शुरूआत की गई। क्लब की प्रधान किरण मेहंदीरत्ता ने बताया कि दया और सामुदायिक कल्याण की भावना से प्रेरित होकर, इन्नर व्हील क्लब सिरसा मेन ने अलग-अलग अस्पतालों में जाकर डायलिसिस के मरीजों की मदद करके, उनके मन में फिर से जीने की उम्मीद जगाकर और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाकर अपनी प्रमुख स्वास्थ्य सेवा पहल को सफलतापूर्वक शुरू किया। @newstodayhry #newstodayhry उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत क्लब सदस्यों ने डायलिसिस का इलाज करवा रहे 5 मरीजों की मदद की, जिनमें रमेश कुमार (गांव मतुवाला) मेडिसिटी हॉस्पिटल, सिरसा, सुनील कुमार (गांव फरवाई कलां) मेडिसिटी हॉस्पिटल, सिरसा, गुरजीत कौर (गांव नीलियांवाली) मेडिसिटी हॉस्पिटल, सिरसा, निर्मल कौर (गांव फग्गू) एसपीएस हॉस्पिटल, सिरसा व हनुमान प्रसाद (गांव जंडवाला बागड़) एसपीएस हॉस्पिटल, सिरसा शामिल हैं। इसके साथ-साथ क्लब ने स्वास्थ्य सेवाओं में उनके बहुमूल्य योगदान को मानते हुए, मेडिसिटी हॉस्पिटल सिरसा के डॉ. शेरगिल और एसपीएस हॉस्पिटल सिरसा के डॉ. तनुज मेहता को सम्मान-चिह्न भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सचिव उषा मेहता, कोषाध्यक्ष मधु अरोड़ा, पीडीसी मधु मेहता, उपाध्यक्ष राधिका कालरा, आईएसओ वीणा मेहता, मैंबर विजय लक्ष्मी उपस्थित थे।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button