जिला हिसार में एटीएम चोरी की दो संगीन वारदातों का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।
जिला हिसार में एटीएम चोरी की दो संगीन वारदातों का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में संगठित एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए हिसार की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिला हिसार में हुई एटीएम चोरी की दो संगीन वारदातों का सफल खुलासा कर अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर आरोपियों पहले से ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में एक आरोपी रोहीन पुत्र शहाबुधीन निवासी राहड़ी जिला नुँह को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने बताया कि गत माह थाना सदर हिसार तथा थाना एचटीएम क्षेत्र में देर रात सरकारी एटीएम मशीनों को उखाड़कर उनमें रखी नकदी चोरी करने की दो गंभीर वारदातें सामने आई थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सीआईए हिसार के प्रभारी पीएसआई करण सिंह के नेतृत्व में दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने लगातार तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र तथा अन्य गोपनीय सूचनाओं के आधार पर हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। लगातार की गई मेहनत के परिणामस्वरूप थाना एचटीएम के मुकदमा संख्या 286/2026 में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पीएसआई नवीन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भिवानी रोहिल्ला में एटीएम चोरी की दूसरी वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकार दोनों मामलों में अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम मशीनों को उखाड़कर उनमें रखी नकदी चोरी करने की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अंतरराज्यीय चोरी गिरोह से जुड़े हैं और इन्होंने हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों में भी एटीएम चोरी, वाहन चोरी, मकानों में चोरी तथा अन्य संपत्ति संबंधी अनेक वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में यह भी पाया गया है कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से चोरी, वाहन चोरी, एटीएम चोरी एवं अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है तथा अन्य मामलों में भी इनकी संलिप्तता की गहन जांच जारी है।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान वारदात में प्रयुक्त वाहन, उपकरण, चोरी की गई नकदी की बरामदगी के साथ-साथ गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान एवं हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में की गई वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस संगठित एवं अंतरराज्यीय अपराधियों के विरुद्ध पूरी मजबूती से कार्रवाई कर रही है। अपराधी चाहे किसी भी राज्य के हों या कितने ही शातिर क्यों न हों, उन्हें कानून के शिकंजे में लाकर न्यायालय तक पहुंचाना हिसार पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संगठित अपराधों में संलिप्त गिरोहों को चिन्हित कर उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




