Haryana
Trending

लक्ष्मी विहार मोटरसाइकिल चोरी मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।।

लक्ष्मी विहार मोटरसाइकिल चोरी मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आजाद नगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने लक्ष्मी विहार क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इस बारे में प्रभारी थाना नि. मनदीप चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनेज सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी फुटाकी, थाना डींग, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी काफी समय से पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन थाना आजाद नगर पुलिस ने लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे हिसार-राजगढ़ रोड से गिरफ्तार कर लिया। उन्होने बताया कि 13 जनवरी 2026 को अभिषेक पुत्र उत्तम चंद निवासी लक्ष्मी विहार, कैमरी रोड, हिसार की शिकायत पर उसके घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में थाना आजाद नगर में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान जांच अधिकारी मुख्य सिपाही गौतम ने सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य विश्वसनीय स्रोतों की सहायता से पहले आरोपी ईश्वर निवासी अलवर को गिरफ्तार कर तथा मोटरसाईकिल बरामद करके न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया था। आगे की जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी अनेज सिंह की पहचान की गई, जिसकी तलाश लगातार जारी थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। अपराध करने वाले चाहे कितने भी समय तक फरार रहें या अपने ठिकाने बदलते रहें, उन्हें कानून के शिकंजे में लाकर न्याय के कटघरे तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेंगे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button