Haryana
Trending

31वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर 31 पौधे लगाकर चंद्रमोहन सिंगला ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ll

31वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर 31 पौधे लगाकर चंद्रमोहन सिंगला ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-मुख्य समाजसेवी एवं बाबा सरसाईंनाथ सेवा ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य चंद्रमोहन सिंगला ने अपनी 31वीं वैवाहिक वर्षगांठ को अनोखे और प्रेरणादायक अंदाज में मनाते हुए 31 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर हिसार रोड पर पौधारोपण किया गया, जहां संस्था के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर चंद्रमोहन सिंगला ने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और बदलते जलवायु संकट से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसरों—जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य शुभ अवसरों—पर पौधारोपण अवश्य करे, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं संतुलित वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में बाबा सरसाईंनाथ सेवा ट्रस्ट के प्रधान रविंद्र सैनी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि बाबा सरसाईंनाथ सेवा ट्रस्ट भी इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था ने पिछले वर्ष 1100 पौधे लगाए थे तथा इस वर्ष भी 1100 नए पौधे लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि संस्था केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनकी नियमित देखभाल, सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएगी, ताकि लगाए गए पौधे बड़े होकर पर्यावरण को समृद्ध बना सकें। इस अवसर पर सुल्तान सिंह सैनी, राधेश्याम पवार, बुर्जभंगू, डॉ. सुमित सैनी, आशीष बिश्नोई, सुरेंद्र, रंजीत सिंह सहित बाबा सरसाईंनाथ सेवा ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button