निपुण भारत मिशन को गति देने के लिए सीआरसी को मिला एफएलएन का विशेष प्रशिक्षण ll
निपुण भारत मिशन को गति देने के लिए सीआरसी को मिला एफएलएन का विशेष प्रशिक्षण ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), हरियाणा, गुरुग्राम एवं हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय, पंचकूला के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट डिंग के प्राचार्य सुभाष फुटेला के निर्देशन तथा डाइट डिंग, सिरसा के प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया एवं आईएफआईसी. विंग प्रभारी नरेश नरूला की देखरेख में क्लस्टर रिसोर्स को-आॅर्डिनेटर्स (सीआरसी) के लिए आयोजित एफएलएन ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन नाथूसरी चौपटा, डबवाली, ऐलनाबाद एवं ओढ़ा खंड के सीआरसी ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। @newstodayhry #newstodayhry
जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन ओरिएंटेशन प्रोग्राम का उद्घाटन जिला एफएलएन समन्वयक डॉ. कपिल देव ने किया। इस अवसर पर जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. प्रियदर्शन बैनीवाल भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ. कपिल देव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रत्येक बच्चे को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान से दक्ष बनाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्लस्टर रिसोर्स को-आॅर्डिनेटर विद्यालयों में एफएलएन के प्रभावी क्रियान्वयन में मजबूत कड़ी के रूप में काम करते है। उन्होंने प्रतिभागियों से नियमित कक्षा अवलोकन, प्रभावी फीडबैक तथा सतत शैक्षणिक सहयोग सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि ओरिएंटेशन प्रोग्राम में प्राप्त ज्ञान, नवाचारों एवं श्रेष्ठ शिक्षण पद्धतियों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू कर निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को सफल बनाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने उपस्थित सभी सीआरसी से जिला उपायुक्त के आदेशानुसार कक्षा दूसरी एवं तीसरी कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों को उनके मोबाइल में पैरेंट्स ऐप इंस्टॉल करवाने तथा मुख्य शिक्षक के कार्यालय में निपुण मिशन के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों को चस्पा करवाने का भी आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान डिस्ट्रिक्ट लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन टीम के समन्वयक जितेंद्र नेगी ने कहा कि एफएलएन मिशन की सफलता का आधार प्रभावी भाषा शिक्षण है। जब बच्चों में पढ़ने, समझने और अभिव्यक्ति की क्षमता मजबूत होगी, तभी वे अन्य विषयों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने सीआरसी को विद्यालयों में शिक्षकों के निरंतर शैक्षणिक सहयोग एवं मार्गदर्शन पर विशेष बल दिया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन टीम सदस्य हजारी लाल, मारग्रेट, मनोज त्यागी, राजकुमार एवं एबीआरसी मोनिका ने विभिन्न विषयों पर सत्र संचालित किए। वहीं डाइट के प्रवक्ता डॉ. राकेश मोहन, डॉ. मनोज पुरी, डा. राजेश खुराना एवं चंद्र प्रकाश शर्मा ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर सीआरसी मदन मालिक, लक्ष्मण दास, राजेश बाना, विक्रमजीत, देवी लाल, मनजीत सिंह, विद्याधर, सौजन्य विमलेश, राम कुमार कासनियां, कृपा राम, भूप सिंह, कमलजीत, सुनीता, उमेद ढाका, प्रताप सिंह, डाइट प्रवक्ता डॉ. दलीप गोदारा, सूरज दुग्गल, पवन कनोजिया, सतपाल सिंह एवं संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry




