Haryana
Trending

हजारों युवाओं के भविष्य संवारने वाले अमित गोयल को मिला मोस्ट केयरिंग करियर काउंसलर अवॉर्डll

हजारों युवाओं के भविष्य संवारने वाले अमित गोयल को मिला मोस्ट केयरिंग करियर काउंसलर अवॉर्डll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-प्रतिष्ठित शिक्षा मार्गदर्शक एवं करियर काउंसलर अमित गोयल को शिक्षा एवं करियर परामर्श के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मोस्ट केयरिंग करियर काउंसलर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रमुख शिक्षाविद एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. अनिल धानुका द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनिल धानुका ने कहा कि अमित गोयल (सतनाली) केवल एक सफल व्यवसायी ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति समर्पित, संवेदनशील एवं कर्मठ करियर काउंसलर भी हैं। उन्होंने हजारों युवाओं को उच्च शिक्षा का महत्व समझाते हुए विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को पुन: शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा है, जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ चुके थे। उनके मार्गदर्शन से अनेक युवाओं ने पुन: स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने करियर को नई दिशा प्रदान की है। @newstodayhry #newstodayhry उन्होंने बताया कि अमित गोयल के मार्गदर्शन से बड़ी संख्या में सरकारी एवं निजी क्षेत्र के कर्मचारी भी ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से अपनी शैक्षणिक योग्यता बढ़ाकर पदोन्नति, करियर विकास एवं नए रोजगार के अवसर प्राप्त कर रहे हैं। डॉ. धानुका ने कहा कि विद्यार्थियों को सही एवं पारदर्शी मार्गदर्शन, उत्कृष्ट सफलता दर तथा एवं स्किल एजुकेशन को बढ़ावा देने में अमित गोयल का योगदान अत्यंत सराहनीय है। इसी उल्लेखनीय सेवा एवं ऑनलाइन शिक्षा के प्रति समर्पण को सम्मानित करते हुए उन्हें मोस्ट केयरिंग करियर काउंसलर अवॉर्ड प्रदान किया गया। अमित गोयल के मार्गदर्शन में विद्यार्थी मंगलायतन विश्वविद्यालय, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, अमेठी विश्वविद्यालय, मानव रचना विश्वविद्यालय, आंध्र विश्वविद्यालय, सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय, मायादेवी विश्वविद्यालय, डॉ. प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी सहित अनेक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। डॉ. अनिल धानुका ने विश्वास व्यक्त किया कि अमित गोयल भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते रहेंगे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button